SIDHI News: कुसमी के टमसार में एकलव्य विद्यालय परिसर में फिर घुसा भालू, 170 बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, वन विभाग अलर्ट

0
86
SIDHI News
SIDHI News

SIDHI News: सीधी : सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम टमसार स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में भालू की मौजूदगी से बीते दो दिनों से दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को पहली बार भालू विद्यालय की बाउंड्री कूदकर छात्रावास परिसर में घुस आया था, जिससे वहां रह रहे बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भालू को भगाकर जंगल की ओर भेज दिया गया था।

SIDHI News: हालांकि बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे एक बार फिर वही भालू विद्यालय की बाउंड्री फांदकर परिसर के अंदर घुस आया और उत्पात मचाने लगा। इस दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने भालू का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

SIDHI News: बताया जा रहा है कि एकलव्य विद्यालय के छात्रावास और स्कूल परिसर में कुल 170 बच्चे निवासरत हैं। ऐसे में बार-बार भालू का परिसर में प्रवेश करना एक गंभीर सुरक्षा चिंता बन गया है। ग्रामीण रामबहादुर पनिका ने बताया कि यह भालू लगभग तीन साल का बच्चा है, जो भोजन की तलाश में विद्यालय परिसर में पहुंच रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आसपास के जंगल में भोजन की कमी के कारण भालू आबादी की ओर आ रहा है। घटना की जानकारी एक बार फिर वन विभाग को दे दी गई है।

SIDHI News: वन विभाग की ओर से क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से भालू के आसपास न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं वन विभाग में पदस्थ अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार को भालू को जंगल की ओर भगा दिया गया था। बुधवार शाम की घटना की जानकारी उन्हें अभी मिली है। उन्होंने कहा कि यदि भालू के फिर से परिसर में घुसने की पुष्टि होती है, तो वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here