CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा- हेरोइन चरस कोकिन जैसे महँगे मादक पदार्थों के सेवन में भले ही अमीरों की जमात ज्यादा हो परंतु बाजार में सस्ता नशा भी मौजूद हैं। महानगरी सभ्यता में देर रात तक चलने वाली बड़ी बड़ी पार्टियों में नशा करना उनकी रुतबा का पर्याय बन गया है। यहां तो नशा का आलम देखने को तो मिलता ही है सड़कों पर भी इसे देखा जा सकता है नशा महंगा हो या सस्ता मौज में कोई अंतर नहीं।
CG NEWS : आज नशे में गिरफ्त में अमीर ही नहीं है गरीबों की भी भरमार देखी जा सकती है क्षेत्र में अधिकार दिहाड़ी मजदूर खेला घूमती वाले गांजा की धुऐ को निगल कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं चावल-दाल पेट्रोल डीजल भले ही महंगा हो गया है लेकिन फक्कड़ो की पसंद गांजा अब भी 20 से 30₹ की पुड़िया में उपलब्ध है। सबसे सस्ते नशे की चर्चा हो रही है तो जूता चप्पल चिपकाने की सलूशन और नाइट्रोट्रेन, प्रोड्रम, मेंड्रेक्स, लाईट्रावेट, क्रिस्टल मेथ की जिक्र ना करना बेमानी होगी हालांकि इन सब का विपरीत असर भी है जो बाद में अस्पताल पहुंचकर समझ में आता है.
CG NEWS : क्षेत्र में महंगे मादक पदार्थ के शौकीन शायर है पर गांजा जैसे सस्ता नशा का जुगाड़ यहां आसानी से उपलब्ध है रोजमर्रा की वस्तुओं की तरह शराब दुकान कभी कभी बंद रहता है पर गांजा की अड्डे खुले रहते हैं और ग्राहकों की सेवा में कोई अंतर नहीं होता 20, 30 की पुड़िया में गांजा भले ही ज्यादा हो पर नशा समान ही होता है गांजा के शौकीन निम्नवर्ग की पियक्कड़ भी हैं गांजा पीने वाले के मुताबिक गांजे में नशा तो आता ही है पर गांजा पीकर आदमी बहकता नहीं है।
CG NEWS : गंजेड़ी और शराबी में समानता नहीं होती साथ में सस्ता भी मिलता है इसका वास्तविक मजा तभी आता है जब उसे बांटकर पिया जाता है। अकेले में चिलम में दम लगाने की हिम्मत नहीं होती कुछ लोग इसे सिगरेट में भर कर पीते हैं पर वह महंगा पड़ता है। वही इस अवैध धंधे में पुलिस की भी कमाई से इनकार नहीं किया जा सकता नगर में अधिकांश वार्ड में फैले नाली बिजली पानी की समस्या है पर गांजे की अडडे वार्ड में मिल जाएगी कई जगह गांजा के तस्कर पकड़े जाते हैं इसी से पता चलता है कि सस्ता नशा की बिक्री बहुत मात्रा में होती है गांजा उड़ीसा प्रांत सड़क मार्ग से पहुंचता है.
CG NEWS : नशेड़ियों का कहना है कि कभी ऐसा नहीं हुआ कि गांजा नहीं मिला अगर अड्डे का संचालक पकड़ा भी जाए तो दूसरे सदस्य गांजा उपलब्ध कराते हैं। गांजा का सबसे बड़ा बाजार झरियापाली सुमडा कुदारी व चारभाटा वह कई बाजार आबाद है नशे में (छर्रा) गोली भी युवाओं के लिए खास बन चुकी है रोली सस्ता होने के साथ ही सेवन करने मशक्कत नहीं करनी पड़ती कुछ परचून दुकान या घूम घूम कर गोली बेचने वालो में लो और मुंह में डाल लो कुछ मिनट में ही शरीर में ताकत आ जाती है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता हालांकि इसे वास्तविक दाम से अधिक वसूलते हैं इधर विश्वस्त सूत्रों से खबर मिल रही है कि अब तो इस क्षेत्र में संचालित एक ढाबे में महंगी नशीले पदार्थ ड्रग्स सप्लाई युवाओं को की जा रही है।
CG NEWS : जिसकी जानकारी पुलिस विभाग को मिल चुकी है किंतु पुलिस को रंगे हाथों पकड़ने के लिए अपनी पैनी नजर जमाए हुए हैं और इस मामले में पुलिस को सफलता मिलने की संभावना है। वही खासी मे उपयोग होने वाली दवा की सीसी कोरेक्स,आरसी,फैंसी डील तथा टोरेक्स भी नशेडियो के जमात में काफी प्रचलित होना के साथ साथ घरघोड़ा थाना क्षेत्र का इसका सबसे बड़ा बाजार टेंडा नवापारा इलाका बताया जाता है। उस क्षेत्र का एक सफेद पोश सफेद लबादे की आड़ में एक बहुत बड़ी खेप समय समय पर इस घरघोड़ा क्षेत्र के गांव गांव तक इसकी आपूर्ति की जाती है। सूत्र बाते हे की इस सफेद पोस व्यक्ति का पहुंच यह के अधिकारी कर्मचारियों तक हे और वे नसे की इस सरगना को सुरक्षा कवच देते रहते है ?











