CG News : गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें रजत जयंती वर्ष पर प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में “सामूहिक पुस्तक वाचन” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा, प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान के मार्गदर्शन में छात्राओं और पालकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी गईं, जिनका अध्ययन कर छात्राओं ने ज्ञानवर्धन किया।
CG News : शिक्षक विजय पंडा ने राज्य की संस्कृति, इतिहास और शैक्षणिक विकास पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं की जानकारी दी। वहीं शिक्षिका निवेदिता सिंह ने वाचन की महत्ता और पुस्तकों से मिलने वाले ज्ञान को विस्तार से बताया। रजत जयंती अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रदेशभर के विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।











