Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh CG News : शिवालय काम्प्लेक्स परिसर गणेशोत्सव समिति में “स्वरांजलि भजन संध्या”...

CG News : शिवालय काम्प्लेक्स परिसर गणेशोत्सव समिति में “स्वरांजलि भजन संध्या” संपन्न!, भाव विभोर हो भजन का श्रवण करते रहे भक्तगण

CG News : घरघोड़ा /बिलासपुर : श्री शिव गौरी गणेशोत्सव समिति महर्षि स्कूल के निकटस्थ शिवालय काम्प्लेक्स परिसर में शनिवार की संध्या बिलासपुर शहर की प्रसिद्ध स्वरांजली भजन संध्या की प्रस्तुति की गई जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रत्येक भक्ति गीतों पर तालियां बजाकर भावविभोर हो भक्तिमय वातावरण में सुमधुर गीतों का देर रात्रि तक श्रवण करते रहे भजन संध्या के प्रारंभ में स्वरांजली भजन संगीत के गायक व प्रमुख दुर्गा विश्वकर्मा,हारमोनियम विनोद ठाकरे,बेन्जो संजू लोनिया पेड,बसंत रजक तबला,विवेक साहू ढोलक के कला साधकों द्वारा मंच पर आयोजकों के द्वारा पीला अंगवस्त्र श्रीफल और टीका लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तत्पश्चात भगवान गणपति जी की संध्या आरती संगीतमय वातावरण में समूह में की गई प्रसाद का वितरण किया गया!

CG News : स्वरांजली की प्रस्तुति
1.गाइये गणपति जग वंदन
2.मैली चादर ओढ़कर कैसे
द्वार तुम्हारे जाऊं
3.ईश्वर सत्य है,सत्य ही शिव है
4.राम सिया का हम भजन करें बारहों महीने
5.सदा भवानी दाहिनी संम्भुत रहे गणेश ब्रम्हा विष्णु महेश
6.ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन
7.मेरे गणेश देवा जपूं मैं नाम तेरा
8.चौक पुराओं माटी रंगाओं मेरे प्रभुजी घर आये
9.मेरा एक नजर तुझे देखना किसी बंदगी से कम तो नहीं
10.श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम

CG News : जैसे अनेकों भक्ति गीतों की श्रृंखला देर रात्रि पहर तक अनवरत चलती रही गीत संगीत में रमे श्रोतागण तालियां बजाकर भजन मंडली के कला साधकों का उत्साह वर्धन करते हुए गणपति जी की जयकारा लगाते हुए समूचे वातावरण को भक्तिमय बनाकर भावविभोर होकर श्रोता गीतों का लुत्फ उठाते देखे गए! प्रमुख भक्तजनों की रही सक्रिय भूमिका

CG News : सर्वश्री शिवकुमार साकेत,कृष्णा जोशी, संतोष तिवारी, संतोष प्यासी, अमित पाण्डेय, रक्षित तिवारी, रितेश मिश्रा आदि सक्रिय सदस्यों की रही !

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here