Cg News: आप पार्टी ने ओपी चौधरी का फूंका पुतला, ओपी चौधरी और भाजपा मुर्दाबाद के लगाए नारे

Sanjay Sahu
Cg News:

Cg News: कोंडागांव/रामकुमार भारद्वाज : कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक मुख्यालय में आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला फुका है, आप पार्टी ने फरसगांव बस स्टैंड में ओपी चौधरी और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए ओपी चौधरी का पुतला जलाया और अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। पुतला दहन के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झुमका झटकी भी देखी गई।

Cg News: कोंडागांव आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुक्कू नाग ने प्रदर्शन के बाद मिडिया से चर्चा में कहा की आम आदमी पार्टी की ओर से यह अवगत कराना है कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जमीनों की रजिस्ट्री एवं गाइडलाईन दरों में 500 प्रतिशत से 1000 प्रतिशत तक की अत्यधिक वृध्दि की गई है यह निर्णय प्रदेश की आम जनता, खासकर गरीब वर्ग, किसानों, मजदूरों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए भारी आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। पूर्व में 5 डिसमिल (लगभग 2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्र रोकने जैसे निर्णय ने किसानों और ग्रामीण जनता को पहले ही परेशान किया था। अब रजिस्ट्र और गाइडलाइन दरों में की गई यह नई वृध्दि आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डालकर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *