CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी रायपुर से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू हो रही हैं। विमानन कंपनियों के नए शेड्यूल के लागू होने के साथ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और इंडिगो की नई उड़ानें उपलब्ध होंगी। हालांकि, रायपुर-प्रयागराज फ्लाइट को इंडिगो ने अपने शेड्यूल से हटा दिया है।
CG NEWS : रायपुर से प्रयागराज के लिए यह एकमात्र सीधी उड़ान थी, जिसकी शुरुआत 28 जून 2019 को हुई थी। कंपनी ने इसे अक्टूबर 2023 में बंद किया, फिर 16 अगस्त 2024 को दोबारा शुरू किया गया था। अब नए शेड्यूल में यह फ्लाइट फिर से हटा दी गई है। शनिवार को रायपुर से प्रयागराज के लिए आखिरी उड़ान संचालित की गई।
CG NEWS : यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9.05 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10.25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी, और वापसी में 10.50 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर 12.20 बजे रायपुर आती थी। इसमें 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन किया जाता था और औसतन 80 प्रतिशत बुकिंग रहती थी।
READ MORE: Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025: बदल गया पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, एक ही दिन में पांच बड़े आयोजन
CG NEWS : इसी बीच एयर इंडिया 26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली के बीच एक नई उड़ान शुरू कर रही है। इसके साथ एयर इंडिया की रायपुर-दिल्ली के लिए कुल तीन उड़ानें उपलब्ध होंगी। नई उड़ान (संख्या 2635) दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी और 2.05 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान (2636) दोपहर 2.35 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
CG NEWS : इंडिगो भी 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एक नई फ्लाइट शुरू कर रही है। यह उड़ान (6E2120) दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट (6E6640) दोपहर 12.45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस नई उड़ान के साथ इंडिगो की रायपुर-दिल्ली रूट पर कुल पांच उड़ानें उपलब्ध होंगी।
CG NEWS : अब रायपुर से दिल्ली के बीच रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प यात्रियों को मिलेगा। रायपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में देश के विभिन्न शहरों के लिए 24 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। नई उड़ानों के जुड़ने से 26 अक्टूबर से यह संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। नए शेड्यूल के साथ कुछ उड़ानों के समय में हल्का परिवर्तन भी किया जा सकता है।













