CG News : रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई है।
CG News : इस सहयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ. प्रमोद सावंत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा। मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि यह कदम दर्शाता है कि देश हर संकट में एकजुट होकर खड़ा है।
यह राशि ऐसे समय में दी गई है, जब बस्तर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता भेजी थी।













