Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : उपार्जन केंद्र में धांधली, ऑनलाइन खरीदी से 2187...

Jabalpur News : उपार्जन केंद्र में धांधली, ऑनलाइन खरीदी से 2187 क्विंटल अनाज कम, 10 पर FIR

0
161

जबलपुर : जबलपुर जिले के बसेड़ी सोसायटी के एमएलटी वेयर हाउस स्थित उपार्जन केंद्र में मूंग और उड़द की खरीदी में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने भेड़ाघाट थाने में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Read News : CG NEWS : उड़िदगाँव के मुन्ना नेताम का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन, राज्य स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

आरोपियों में समिति प्रबंधक से लेकर बैंक मैनेजर तक शामिल

एफआईआर जिनके खिलाफ दर्ज हुई है, उनमें समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर, केंद्रीय सहकारी बैंक शहपुरा के शाखा प्रबंधक और गोदाम संचालक समेत कुल 10 लोग शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने आपस में मिलकर किसानों और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से धोखाधड़ी और षड्यंत्र किया।

1.86 करोड़ का नुकसान

जिला स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट में सामने आया कि ऑनलाइन दर्ज की गई खरीदी और वास्तविक भंडारण में भारी अंतर पाया गया। करीब 2,187 क्विंटल मूंग और उड़द कम मिली, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.86 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Read News : Kanker News : 20 गांवों में पादरियों का प्रवेश बैन, जानें पूरा मामला….

जांच जारी

प्रशासन का कहना है कि यह मामला गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here