Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : रीवा में बड़ी कार्रवाई: NDPS मामले में लापरवाही पर...

Rewa News : रीवा में बड़ी कार्रवाई: NDPS मामले में लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Rewa News
Rewa News

Rewa News : Rewa में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। सेमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विकास कपीस समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Rewa News :निलंबित पुलिसकर्मियों में निरीक्षक विकास कपीस, सब-इंस्पेक्टर रामयश रावत और आरक्षक सुजीत शर्मा शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपियों को बिना उचित कार्रवाई के छोड़ दिया।

Rewa News :मामले की जांच एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा द्वारा की गई, जिसमें संबंधित पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने सख्त कदम उठाते हुए तीनों को निलंबित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here