Friday, March 13, 2026
38 C
Raipur

CG NEWS: रायपुर के होटल में मिली दो उज्बेक युवतियों पर FIR, डिटेंशन सेंटर में रखने के बाद अब होगा डिपोर्टेशन

CG NEWS: रायपुर :रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित होटल एरिना बुटिक में मिली दो उज्बेकिस्तान की युवतियों के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। दोनों को पहले होटल से हिरासत में लिया गया था और फिलहाल उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पुलिस अब दूतावास से संपर्क कर उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल एरिना बुटिक में ठहरी दो विदेशी युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा और दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवतियां पासपोर्ट और वीजा से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

CG NEWS: तीन महीने तक चली जांच और पूछताछ के दौरान भी दोनों युवतियों ने अपनी पहचान या भारत में रहने से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस ने उन्हें कई बार अवसर दिया, लेकिन 10 मार्च 2026 तक वे भारत में रहने या यात्रा करने का कोई वैध प्रमाण नहीं दिखा पाईं।

CG NEWS: इसके बाद 13 मार्च को पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत मामला दर्ज किया। अब पुलिस उज्बेकिस्तान के दूतावास से समन्वय कर दोनों को उनके देश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

CG NEWS: तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह के अनुसार, जनवरी में दोनों विदेशी युवतियों को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। तीन महीने तक उन्होंने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दूतावास से संपर्क किया गया है, ताकि उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : इंदौर में नाबालिग का अपहरण कर गलत हरकत की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर...

पारधी हत्याकांड में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे बरी, भोपाल MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के चर्चित मुलताई पारधी...

Related Articles

Popular Categories