CG NEWS : टमाटर चोरी करने खेत में घुसे पिता–पुत्र की करंट लगने से मौत…

CG NEWS : कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के कोहड़िया गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेत में चोरी करने पहुंचे पिता और पुत्र की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद देर रात गांव के ही किसान विशाल पटेल के खेत में टमाटर चोरी करने पहुंचे थे। खेत की सुरक्षा के लिए मालिक ने चारों ओर हाईटेंशन तार बिछा रखा था। इसी दौरान दोनों इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह खेत मालिक जब खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया है।

इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पड़ताल की जा रही है कि खेत में हाईटेंशन लाइन अवैध रूप से तो नहीं लगाई गई थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories