CG NEWS: रोशन सेन /माकड़ी : भारत सरकार के *स्वच्छता ही सेवा* अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर 2025 को विकासखंड माकड़ी में *एक दिन, एक घंटा, एक साथ* की थीम पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में क्षेत्र की 67 पंचायतों ने भाग लिया।
CG NEWS: जनपद पंचायत सीईओ गजेंद्र धुरडे, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, सरपंच रुक्मणी पोयाम, डिंपल बाफना सहित पंच, उपसरपंच, सचिव, स्कूल के शिक्षक व छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर ग्राम पंचायत भवन, स्कूल परिसर, बाजार चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।

CG NEWS: इस अवसर पर प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को अलग करने की पहल भी की गई। विद्यार्थियों ने नारे और पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसमें नियमित साफ-सफाई और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

CG NEWS: जनपद सीईओ गजेंद्र धुरडे ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। एक घंटे के इस श्रमदान से स्वच्छ और स्वस्थ समाज की ओर बड़ा कदम बढ़ाया जा सकता है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के अभियानों में भागीदारी का संकल्प लिया।












