CG NEWS : रायपुर: भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पार्टी मुख्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
CG NEWS : जनसुनवाई में करीब 300 कार्यकर्ता विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। अधिकतर शिकायतें राजस्व, नगर निगम और पुलिस विभाग से संबंधित थीं। डिप्टी सीएम साव ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई करने को कहा।
CG NEWS : कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, सुनील पिल्लई समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के अनुसार, 5 अक्टूबर को शुरू हुए जन सहयोग केंद्र में अब तक 900 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से लगभग 500 मामलों का निराकरण किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों पर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
CG NEWS : भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर तत्काल समाधान के निर्देश देंगे। पार्टी का कहना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
READ MORE : CG NEWS : राज्य सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, GAD ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर अधिसूचना की जारी..











