Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

CG News : पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका खारिज, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने कहा— यह आदेश अपील योग्य नहीं

CG News :  बिलासपुर | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दायर अवमानना अपील को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता द्वारा की गई मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब सिंगल बेंच ने अवमानना कार्रवाई शुरू करने से इनकार किया था, तो उस आदेश के विरुद्ध अपील सुनवाई योग्य नहीं मानी जा सकती। यह फैसला अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 19(1)(A) के कानूनी प्रावधानों को रेखांकित करता है।

Read More : SIR : चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में गड़बड़ी या जालसाजी? तेजस्वी यादव के नाम पर दो EPIC नंबर

धमतरी निवासी याचिकाकर्ता शैलेन्द्र ज्ञानचंदानी ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन एसपी आंजनेय वैष्णव, सीएसपी नेहा पवार, थाना प्रभारी राजेश मरई और अमित बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के ‘अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य, 2014’ के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया। इसी आधार पर उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी।

इस मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 21 अक्टूबर 2024 को याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मामला अवमानना की श्रेणी में नहीं आता। याचिकाकर्ता ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में अपील दायर की।

Read More : Pathalgaon Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, दोनों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

डबल बेंच, जिसमें न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल और न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत शामिल थे, ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अवमानना अधिनियम की धारा 19(1)(A) के तहत अपील केवल तब संभव है, जब किसी को अवमानना का दोषी ठहराकर दंडित किया गया हो। जब सिंगल बेंच ने अवमानना की प्रक्रिया प्रारंभ ही नहीं की, तो अपील स्वाभाविक रूप से अस्वीकार्य है।

Read more : Raipur-Jabalpur Intercity Express शुरू : मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस फैसले को न्यायिक आदेशों की वैधानिक प्रक्रिया की स्पष्ट व्याख्या के रूप में देखा जा रहा है। यह रेखांकित करता है कि न्यायालयों द्वारा सुनवाई की पूर्व प्रक्रिया और उनकी सीमाएं क्या हैं, और अपील योग्य आदेश की कानूनी परिभाषा क्या होनी चाहिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य भस्म आरती, गूंजे हर-हर महादेव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds