Earthquake News : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भूकंप, मेघालय तक महसूस हुए झटके

Earthquake News : रविवार को भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। इस भूकंप का असर भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय तक देखा गया। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Earthquake News : अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय समयानुसार सुबह 11:49 बजे बांग्लादेश से सटी मेघालय की सीमा पर हल्के झटके महसूस हुए। राहत की बात यह रही कि इससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ।

Earthquake News : इसी दिन गुजरात के कच्छ जिले में भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह 6:41 बजे आया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसका केंद्र धोलावीरा से 24 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था।

Earthquake News : दूसरा भूकंप दोपहर 12:41 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई और केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों झटकों के बाद भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Earthquake News : गौरतलब है कि कच्छ जिला भूकंपीय दृष्टि से ‘अत्यधिक जोखिम’ वाले क्षेत्रों में शामिल है, जहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। वर्ष 2001 में कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप ने करीब 13,800 लोगों की जान ली थी और 1.67 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। वह भूकंप भारत के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे घातक भूकंप माना गया था।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories