Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur-Jabalpur Intercity Express शुरू : मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को...

Raipur-Jabalpur Intercity Express शुरू : मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

0
168

Raipur-Jabalpur Intercity Express : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर के बीच रेल यात्रा अब और आसान हो गई है। दोनों शहरों को जोड़ने वाली नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की आज से शुरुआत हो गई। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More : Raipur Crime :पति से विवाद के बाद काउंसलिंग में पहुंची महिला को पूर्व महिला थानेदार ने बेल्ट से पीटा, घूस लेते पकड़ी जा चुकी है आरोपी इंस्पेक्टर

मुख्यमंत्री ने जताया आभार, गिनाईं रेलवे विकास की उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद देते हुए कहा कि बीते दशक में छत्तीसगढ़ का रेल बजट 21 गुना बढ़ा है।

  • वर्ष 2025-26 के लिए 6900 करोड़ रुपए का रेल बजट आवंटित हुआ है।
  • अब तक 47,447 करोड़ की रेल परियोजनाएं राज्य में संचालित हैं।
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिस पर 1680 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

इंटरसिटी एक्सप्रेस से क्या होगा फायदा

  • रायपुर और जबलपुर के बीच यात्रा करने वालों को नया विकल्प मिलेगा।
  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी।
  • छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंध और मज़बूत होंगे।

आज ही के दिन अन्य राज्यों में भी नई ट्रेनों की शुरुआत हुई:

  • रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस: हरी झंडी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई।
  • भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस: हरी झंडी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दिखाई।

रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी: समय-सारणी और कोच संरचना

11702 – जबलपुर से रायपुर

  • जबलपुर प्रस्थान: सुबह 6:00
  • रायपुर आगमन: दोपहर 1:50
  • कुल समय: 7 घंटे 50 मिनट

11701 – रायपुर से जबलपुर

  • रायपुर प्रस्थान: दोपहर 2:45
  • जबलपुर आगमन: रात 10:45
  • कुल समय: 8 घंटे

Read More : झारखंड : माओवादियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, चक्रधरपुर मंडल में रेल परिचालन बाधित, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्टॉपेज: मदनमहल, कछपुरा, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग।

ट्रेन में कुल 15 कोच

  • 1 पावर कार
  • 1 SLRD (स्लीपर रेक विद डिसएबल कोच)
  • 8 सामान्य श्रेणी
  • 4 चेयर कार
  • 1 एसी चेयर कार
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here