Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘कैलाश खेर राग नांदगांव’ कार्यक्रम में शिरकत, पद्मश्री कैलाश खेर के सुरों ने बांधा समां

CG NEWS : हेमंत वर्मा /राजनांदगांव : राजनांदगांव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों का आनंद लिया। भारतीय लोक संगीत एवं सूफी गायन की अलहदा शैली से पद्मश्री कैलाश खेर ने महफिल में समां बांध दिया।

CG NEWS : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का यह क्षण गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। आज हम प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव की इस पवित्र भूमि में हम सब के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ के तीन बारे के मुख्यमंत्री रहे, केन्द्रीय मंत्री रहे, वर्तमान में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश भर से यहां पहुंचे है।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि प्रभु से प्रार्थना है कि डॉ. रमन सिंह स्वस्थ एवं दीर्घायु रहे और आगे भी इसी तरह से देश एवं प्रदेश व जनसेवा करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय यहां ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न की कमी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से जनसामान्य को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल का वितरण किया। जिसके कारण वे चाऊर वाले बाबा के नाम से देश में विख्यात हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत सहित अन्य सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य किया। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सरगुजा, बस्तर जैसे जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के लिए विशेष तौर पर कार्य किया। उन्होंने जशपुर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण का गठन किया तथा अभी वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है।

CG NEWS : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के नागरिकों ने मुझे विधायक सांसद, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष बनने का अवसर दिया है। राजनांदगांव की जनता के प्रेम, आशीर्वाद, विश्वास, सम्मान के कारण मैं ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंच सका हूं। उन्होंने बताया कि मेरा जन्म कबीरधाम जिले के रामपुर में हुआ है, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से मेरा दूसरा पुर्नजन्म राजनांदगांव में हुआ। इसके लिए उन्होंने राजनांदगांव की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

CG NEWS : राजनांदगांव के नागरिक शांति और प्रेम के साथ मिलकर रहते है। राजनांदगांव की जनता के कारण देश में मेरी अलग पहचान बनी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव संस्कारधानी है, राजनांदगांव मेरा अभिमान, स्वाभिमान है। राजनांदगांव कभी धरती तो आसमान है। राजनांदगांव मेरी इज्जत, साहस, सम्मान है और मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान है राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव में जो आता है, वो यही का हो जाता है। राजनांदगांव संस्कारधानी नगरी है राजनांदगांव में जो प्रभाव है बाबा बर्फानी का संसार है, शीतला माता का दरबार है, गुरूद्वारे के संस्कार हैं। पार्रीनाला के मजार का आशीर्वाद है। यहां उदयाचल भी है और अभिलाषा, आस्था और समता भी है। यहां की पोहा-जलेबी और आलुगुंडा नहीं खाऐ तो राजनांदगांव अधूरा रहेगा। यहां की रबड़ी, कचौरी, मुंगोड़ी, चाय, पान का जायका लिए बिना राजनांदगांव अधूरा है।

CG NEWS : कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर ने सांझ भई.., तू जाने ना…, पग पखारे…, ढोलना… गीतों ने श्रोताओं को मुग्ध किया। इस अवसर पर आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन, पशुधन विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक विल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक रायपुर नगर (पश्चिम) श्री राजेश मूणत, विधायक भरतपुर-सोनहट श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, भरत वर्मा, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, खूबचंद पारख, भावेश बैद, सुमीत उपाध्याय, सुरेश एच लाल, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories