CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ साहू समाज ने एक अहम सामाजिक फैसला लेते हुए प्री-वेडिंग शूट पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय किया है। रायपुर में आयोजित प्रदेश साहू संघ की बैठक में यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में लिया गया। बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए।
CG NEWS : प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने बताया कि समाज में बढ़ते दिखावे, फिजूलखर्ची और संस्कारों से दूर होती परंपराओं को रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि साहू समाज सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता की पहचान रहा है और आगे भी वही पहचान कायम रखी जाएगी।
CG NEWS : बैठक में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए पारिवारिक काउंसलिंग को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया। संघ ने चिंता जताई कि हाल के वर्षों में पारिवारिक विवाद और तलाक के मामलों में वृद्धि हुई है, जिन्हें संवाद और समझ के जरिए कम किया जा सकता है।
CG NEWS : प्रदेश साहू संघ ने यह भी संकल्प लिया कि समाज के संस्कार विकास, सामाजिक एकता और अनुशासन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर काम करेंगे। संघ ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इन निर्णयों का पालन करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
CG NEWS : बैठक में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के साथ-साथ ओडिशा के गुवापाड़ा जिला साहू संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह संदेश दिया गया कि साहू समाज एकजुट था, एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा।











