Wednesday, April 22, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS: घरघोड़ा नगर पंचायत में एकजुट प्रयासों से संभव है बदलाव की दिशा

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : नगर पंचायत घरघोड़ा में बदलाव की बयार चल पड़ी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री दीपिका भगत के पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रशासनिक कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को जिस गंभीरता और सक्रियता से निभाना शुरू किया है, उससे नगरवासियों को नगर पंचायत के सुधार की आशा जगी है।

CG NEWS: पुराने समय से बकाया राजस्व कर की वसूली भले ही पूरी तरह सफल नहीं रही हो, लेकिन अब इसकी संभावनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षद मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएं। हर पार्षद को चाहिए कि वह अपने-अपने वार्ड में राजस्व वसूली के कार्य में कर्मचारियों का निष्पक्ष सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि नगर के विकास में आर्थिक बाधाओं को कम किया जा सके।

CG NEWS: सुश्री भगत नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहती हैं और कर्मचारियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं। उनके इस अनुशासित रवैये से कुछ कर्मचारियों में असंतोष जरूर है, लेकिन वे इसे सार्वजनिक रूप से जाहिर नहीं करते। सीएमओ इस बात से भलीभांति अवगत हैं कि जिन कर्मचारियों को नगर सेवा के लिए नियुक्त किया गया है, यदि वे लापरवाह बने रहेंगे तो नगर की समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी।

CG NEWS: वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अब समय है कि वे नगरवासियों से किए गए चुनावी वादों को प्राथमिकता देकर साकार करें। स्वच्छता, नालियों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर वार्ड में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

CG NEWS: नगर पंचायत की आमदनी के विभिन्न स्रोत—दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रूप में—राजस्व वसूली पर आधारित हैं। इन पर सख्त निगरानी और नियंत्रण की आवश्यकता है। हालांकि नगर में सफाई व्यवस्था संचालित हो रही है, लेकिन कुछ वार्डों में इसे नजरअंदाज किया गया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। यदि नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी एकजुट होकर निष्ठापूर्वक कार्य करें, तो घरघोड़ा नगर की दशा और दिशा दोनों में सकारात्मक बदलाव संभव है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Related Articles

Popular Categories