लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित…

0
178
लखनऊ एयरपोर्ट
लखनऊ एयरपोर्ट

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट : चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ के दौरान ही पायलट ने समझदारी दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई और सभी यात्रियों की जान बचा ली।

लखनऊ एयरपोर्ट : विमान में कुल 151 यात्री सवार थे, जिनमें समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल थीं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सूत्रों के अनुसार, विमान में समस्या का पता टेकऑफ के दौरान चला। स्थिति बिगड़ने से पहले ही इंडिगो के कैप्टन ने तत्काल कदम उठाया और रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना करने की व्यवस्था की।

इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों और तकनीकी जांच को लेकर एयरलाइंस पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल DGCA ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here