Sunday, March 8, 2026
35.6 C
Raipur

CG NEWS : सरकारी शिक्षिका का बड़ा ‘धोखा’, बीपीएल कार्ड और झूठे शपथ पत्र के दम पर की सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा…

CG NEWS : ​महासमुन्द। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में सेंधमारी किस कदर जारी है, इसका एक सनसनीखेज उदाहरण महासमुन्द जिले में देखने को मिला है। यहाँ एक शासकीय स्कूल में पदस्थ महिला व्याख्याता (Lecturer) ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए न केवल अपने पद की जानकारी छुपाई, बल्कि खुद को बीपीएल (गरीब) श्रेणी का बताकर सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा का आनंद लिया। इस गंभीर धोखाधड़ी की शिकायत अब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और कलेक्टर से करते हुए शिक्षिका को बर्खास्त करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

​CG NEWS : क्या है पूरा मामला? -​छ.ग. नागरिक कल्याण समिति, रायपुर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, श्रीमती किरण पटेल, जो वर्तमान में शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बेमचा (महासमुन्द) में ‘व्याख्याता एल बी’ के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित प्रयाग-काशी विश्वनाथ तीर्थ यात्रा का लाभ लिया। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी शासकीय सेवक या 60 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

CG NEWS : ​जालसाजी के गंभीर आरोप :​शिकायत पत्र में शिक्षिका पर निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए गए हैं :

* ​फर्जी बीपीएल कार्ड : किरण पटेल ने स्वयं को बीपीएल श्रेणी की सूची में फर्जी रूप से शामिल करवाया ताकि योजना का अनुचित लाभ मिल सके।
* ​झूठा शपथ पत्र : तीर्थ यात्रा के आवेदन के साथ संलग्न घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 5 में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि वे “वर्तमान में शासकीय सेवक नहीं हैं” और अपने हस्ताक्षर से इसे सत्यापित भी किया।
* ​परिजनों को भी लाभ : शिक्षिका ने न केवल स्वयं, बल्कि अपने पति पवन पटेल, मौसी गौरी बाई पटेल और अन्य रिश्तेदारों को भी अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ दिलवाया।

​”छल और धोखाधड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग” :​नागरिक कल्याण समिति ने इसे छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम का खुला उल्लंघन और शासन के साथ किया गया विश्वासघात बताया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि:

1. ​शिक्षिका को तत्काल निलंबित किया जाए।
2. ​विभागीय जांच के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए।
3. ​शासन के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में महासमुन्द थाने में FIR दर्ज की जाए।

CG NEWS : ​साक्ष्यों ने खोली पोल :​शिकायत के साथ सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त आवेदन पत्र और घोषणा पत्र की छायाप्रतियां भी संलग्न की गई हैं, जो शिक्षिका के दावों की पोल खोलती हैं। सूची में उनके और उनके परिवार के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज हैं, जो यह दर्शाते हैं कि पद का दुरुपयोग कर किस तरह पात्र गरीबों का हक मारा गया है। ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ‘हाई-प्रोफाइल’ जालसाजी पर क्या सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला फाइलों में ही दबा रह जाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, ली JDU की सदस्यता

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार की राजनीति में रविवार...

CG NEWS: ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

CG NEWS: कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के...

Related Articles

Popular Categories