CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर 1500 करोड़ रुपए की कथित वसूली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस मामले में जेल में बंद ‘रणनीति’ नामक सोशल मीडिया कंपनी के प्रमुख ने दो बड़े भाजपा नेताओं का नाम लिया है, फिर भी अब तक उन पर कार्रवाई नहीं की गई। बघेल ने पूछा कि क्या यही एजेंसी भाजपा और मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया संभालती थी, और क्या इस मामले की जांच ईडी को सौंपी जाएगी।
CG NEWS : भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में एक वायरल वीडियो का जिक्र किया, जिसमें 1500 करोड़ रुपए दिल्ली भेजे जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि इस वीडियो पर एक भाजपा विधायक ने एफआईआर करवाई, जिसके बाद कार्रवाई हुई और कुछ लोग जेल पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी ‘रणनीति’ एजेंसी का प्रमुख है और उसका बयान भी दर्ज किया जा चुका है।
CG NEWS : बघेल ने सवाल किया कि आरोपी द्वारा जिन दो बड़े भाजपा नेताओं के नाम लिए गए हैं, वे कौन हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि यह मामला मनी लांड्रिंग से जुड़ा है और इसमें चुप्पी कई संदेह खड़े करती है।
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार खुद “जीरो टॉलरेंस” की बात करती है, तो क्या मुख्यमंत्री इस प्रकरण की जांच ईडी को सौंपेंगे। उनके अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद ईडी स्वतः भी मामले की जांच शुरू कर सकती है, इसलिए अब सवाल यह है कि जांच कब होगी और 1500 करोड़ रुपए के इस कथित नेटवर्क का असली सूत्रधार कौन है। भाजपा ने भूपेश बघेल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं और कांग्रेस मुद्दों के अभाव में इस तरह के बयान दे रही है।













