Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli : हिंडालको महान में इंजीनियर्स डे 2025 का भव्य आयोजन

Singrauli : हिंडालको महान में इंजीनियर्स डे 2025 का भव्य आयोजन

सिंगरौली। महान एल्युमिनियम में इंजीनियर्स डे 2025 उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को याद किया गया, जिनकी दूरदर्शिता और योगदान आज भी इंजीनियरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कार्यक्रम में क्विज़, रैपिड-फायर राउंड और पैनल चर्चा आयोजित की गईं। युवा इंजीनियरों—विशेषकर GETs और DETs—ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ ने कहा कि इंजीनियर किसी भी औद्योगिक इकाई की रीढ़ होते हैं। पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने ऊर्जा उत्पादन में इंजीनियरों की निरंतर निगरानी और नवाचार की अहमियत बताई। स्मेल्टर हेड एस. शशिकुमार ने कहा कि एल्युमिनियम उत्पादन में इंजीनियरिंग कौशल संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि इंजीनियर केवल तकनीक नहीं गढ़ते, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति और विकास की दिशा भी तय करते हैं।

समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इंजीनियरों को रिवार्ड एंड रिकग्निशन से सम्मानित किया गया। यह आयोजन मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित किया गया और सफल संचालन प्रणव सोनी द्वारा किया गया।

Share The News
Previous articleCG Accident News : दशगात्र में शामिल होने आई दो महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
Next articleChhindwara : चौरई थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से मजदूर परिवार के तीन मासूम मलबे में दबे
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here