Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara : चौरई थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से मजदूर परिवार के...

Chhindwara : चौरई थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से मजदूर परिवार के तीन मासूम मलबे में दबे

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम खुटिया बाका में सोमवार को भारी बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में मजदूर लता ऊईके के तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए।

घायलों में नैतिक (15), समर (11) और अमर (7) शामिल हैं। घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई, जब बच्चे घर में ही मौजूद थे। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और तुरंत चौरई अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दो बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जबकि तीसरे बच्चे का इलाज चौरई में जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Share The News
Previous articleSingrauli : हिंडालको महान में इंजीनियर्स डे 2025 का भव्य आयोजन
Next articleSalasar Balaji Aarti : प्रभात आरती में डूबा सलासर बालाजी धाम, जयकारों से गूंजा मंदिर
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here