Tuesday, March 31, 2026
33.1 C
Raipur

CG News : केशकाल की जर्जर सड़कों को लेकर कार्रवाई शुरू, विधायक-कलेक्टर ने मौके पर लिया जायजा

कोंडागांव : केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के साथ केशकाल नगर के मुख्य मार्ग का गहन पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक और कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग केशकाल खंड में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर ड्रेनेज सिस्टम, पुल और पुलिया सहित अन्य तकनीकी पहलुओं पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने मार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया।

विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा, “जनता की तकलीफ मेरी अपनी तकलीफ है। सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य अब और टलने वाला नहीं है। नाली निर्माण के साथ सड़क सुधार कार्य से बरसात में जलभराव की समस्या दूर होगी और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। यह मार्ग विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों की जीवन रेखा है।”

Read More : NH 130D पुल ढहा : अबूझमाड़ जाने वाली सड़क को लगा ग्रहण, एनएचआई की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 के केशकाल शहर खंड के विकास के लिए 8.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। विधायक ने बताया कि अगले एक महीने से निर्माण कार्य शुरू होगा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक और कलेक्टर की पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण बताया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा और एनएच अधिकारी प्रज्ञा नंदा उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories