Saturday, March 7, 2026
34.4 C
Raipur

CG NEWS : विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी में दिखी जिले के 25 वर्षों की विकास यात्रा की झलक, सांसद बोले, बेमेतरा जिले ने विकास के हर क्षेत्र में स्थापित की नई पहचान

CG NEWS : बेमेतरा/जीतू गुप्ता : बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रजत राज्योत्सव के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल रहे। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

CG NEWS : विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी में दिखी जिले की विकास गाथा

CG NEWS : राज्योत्सव के शुभारंभ के पश्चात सांसद श्री विजय बघेल ने विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में पहुँचकर जिले में पिछले 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों, योजनाओं, सेवाओं और नवाचारों की जानकारी ली। सांसद ने प्रदर्शनी में जिला पंचायत, जनपद पंचायतें, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, समाज कल्याण, जल संसाधन, शिक्षा, उद्योग, श्रम, स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा (क्रेडा), लोक निर्माण, नगरीय निकाय, बीज निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, जनसंपर्क विभाग सहित 30 से अधिक विभागों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉलों का अवलोकन किया।

CG NEWS : प्रदर्शनी में विभागों ने छायाचित्र, मॉडल, पुस्तिकाएँ, वीडियो प्रेजेंटेशन और प्रदर्शन सामग्री के माध्यम से जिले की उपलब्धियाँ, जनकल्याणकारी योजनाओं की सफल क्रियान्वयन स्थिति तथा नवाचारों को दर्शाया। कई स्टॉलों पर जनजागरूकता सामग्री और सरकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को निःशुल्क प्रदान की जा रही थी।

CG NEWS : सांसद श्री विजय बघेल बोले – “जिले में विकास की रफ्तार प्रशंसनीय

CG NEWS : प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि बेमेतरा जिला आज छत्तीसगढ़ की प्रगति का सशक्त उदाहरण है। यहाँ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक समाज ने मिलकर शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा मैं सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने निष्ठा और समर्पण से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है। आने वाले समय में भी सभी अधिकारी इसी शिद्दत से कार्य करें ताकि बेमेतरा राज्य के अग्रणी जिलों में अपनी पहचान बनाए रखे। सांसद ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, सड़क, उद्योग और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। आज गाँव-गाँव तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है, जिससे जनता का जीवनस्तर तेजी से सुधर रहा है।

CG NEWS : विकास और संस्कृति का संगम बना राज्योत्सव

CG NEWS : प्रदर्शनी स्थल पर जहाँ एक ओर विभागों के माध्यम से विकास की झलक प्रस्तुत की गई, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला और परंपराओं को जीवंत किया। नाचा, सुवा, पंथी, करमा जैसे लोकनृत्यों ने पूरे वातावरण को छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया।

CG NEWS : 25 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित यह उत्सव जनता की सहभागिता का प्रतीक

CG NEWS : राज्योत्सव के इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक विभागीय प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और हितग्राही वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। जिले के नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी और विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव न केवल राज्य की 25 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह जनभागीदारी, विकास और सांस्कृतिक गर्व की एक जीवंत मिसाल है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : सिंगरौली में पत्रकार पर गौ-तस्करी का केस, पत्नी ने लगाए साजिश के आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में...

Related Articles

Popular Categories