दुर्ग। CG Durg News : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित Lisztomania पब में देर रात पुलिस ने अचानक दबिश दी। यह कार्रवाई तब की गई, जब पब में निर्धारित समय के बाद भी युवाओं को प्रतिबंधित हुक्का और शराब परोसी जा रही थी। पुलिस के अचानक पहुंचने से अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
CG Durg News : पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी उन्हें पब में चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद सुपेला स्मृति नगर थाना पुलिस की एक टीम ने पब में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने कई युवक और युवतियों को मौके पर ही पकड़ा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पब से हुक्का बरामद किया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। इसके बाद पुलिस ने पब संचालक को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई बताती है कि कानून का उल्लंघन करने वाले ऐसे संस्थानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।













