Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : जिला नारायणपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ...

CG NEWS : जिला नारायणपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ का स्नेहिल मिलन समारोह सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,

CG NEWS : नारायणपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित शंकर मैरिज हॉल, नारायणपुर में हर्षोल्लास के साथ भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता रही, जहां एकता और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर महिला कर्मचारियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संघ के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

CG NEWS : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि एनएचएम संघ एक परिवार है, जो सभी कर्मचारियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संघ की तीन प्रमुख मांगों को पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष लंबित छह मांगों के निराकरण हेतु शासन स्तर पर लगातार संवाद जारी है।

CG NEWS : उन्होंने आगे बताया कि ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा परिचर्या तथा नियमितीकरण जैसी महत्वपूर्ण मांगों के लिए शासन स्तर पर समिति का गठन किया गया है। डबल इंजन की सरकार से कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही, सरकार के घोषणा पत्र एवं “मोदी की गारंटी” में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का उल्लेख भी किया गया है।

CG NEWS : संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व आंदोलन के दौरान किए गए आश्वासनों वादों को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं—पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि डबल इंजन की सरकार अवश्य पूरा करेंगे।

CG NEWS : कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी, पुरन दास, डॉ. आलोक कुमार शर्मा, दिनेश खर्कवाल, संगीता ब्रह्मनोटिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, जयदीप देवांगन, चुन्नू लाल बेलसरिया, प्रशांत ठाकुर, माहेश्वरी साहू, सतीश उसेंडी, अल्का साहू, भावना साहू, अनुराधा प्रशांत ठाकुर, प्रशांत अधिकारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here