Saturday, March 7, 2026
31.1 C
Raipur

CG CRIME : फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

CG CRIME : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन झपटने की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जप्त की है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

CG CRIME : घटना के संबंध में ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद पिता स्व. बोधीराम निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने की बात कहकर आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी बीच एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला खींच ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए। मामले में थाना चक्रधरनगर में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

CG CRIME : घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कर पीड़िता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के संबंध में जानकारी ली और अपनी टीम के साथ संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी तथा आरोपियों की सघन पतासाजी शुरू की। इस दौरान आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और फुटेज पीड़िता तथा उसकी पोती को दिखाए गए, जिसमें आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

CG CRIME : आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, 01 नग सोने का पदक तथा काले मोती लगी हुई सोने की माला जिसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये है और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपियों में (1) चमार सिंह यादव पिता महिंगल सिंह यादव उम्र 55 वर्ष निवासी नवागढ़ राजापारा रायगढ़ (2) रामकुमार नायक पिता देवघर नायक उम्र 40 वर्ष निवासी मधुवन पारा सिटी कोतवाली रायगढ़ शामिल हैं।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान रक्षक श्याम देव साहू आरक्षक अभय यादव शैलेंद्र पर और शांति मिली तथा कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

CG CRIME : आरोपियों से जब्त —

CG CRIME : सोने की माला, 14 नग सोने की फोकली, 01 नग सोने का पदक तथा स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561, जुमला कीमती लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये।एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—“झपटमारी, उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने सभी थानाक्षेत्र की पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाया जा रहा है, ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories