CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। विकासशील फिलहाल एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें केंद्र सरकार के माध्यम से समय से पहले वापस बुलाया गया है।
CG BREAKING : लंबा प्रशासनिक अनुभव
CG BREAKING : विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा जॉइन की थी और छत्तीसगढ़ कैडर में कई अहम पदों पर कार्य किया। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। राज्य शासन में उन्होंने उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
CG BREAKING : केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में भी सेवाएं दीं। जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में उनका कार्य विशेष रूप से सराहा गया।
CG BREAKING : केंद्र सरकार ने रिलीव किया
CG BREAKING : राज्य सरकार की पहल के बाद केंद्र सरकार ने ADB को पत्र लिखकर विकासशील को समय से पहले रिलीव कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने उनके रिलीव के लिए आधिकारिक अनुरोध भेजा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने विकासशील की जल्द वापसी सुनिश्चित की।
CG BREAKING : हालिया उपलब्धियां
CG BREAKING : मार्च 2025 में विकासशील को केंद्र सरकार की ओर से सचिव या समकक्ष पद के लिए एंपैनल किया गया था। यह उनके अनुभव और सीनियरिटी को देखते हुए बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि मानी जाती है।
CG BREAKING : विकासशील का करियर ग्राफ:
1994: IAS सेवा में चयन, छत्तीसगढ़ कैडर
2000 के दशक: रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर
राज्य सरकार: उद्योग, वित्त, सामान्य प्रशासन विभागों में अहम जिम्मेदारी
CG BREAKING : केंद्र सरकार:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ पद
जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर
जनवरी 2024: ADB मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त
मार्च 2025: भारत सरकार में सचिव ग्रेड के लिए एंपैनल
सितंबर 2025: ADB से रिलीव, छत्तीसगढ़ वापसी की प्रक्रिया














