Dongargarh News : चाकू की नोक पर युवकों को अगवा कर PhonePe से उड़ाए लाखों रुपए….

Parivesh
Dongargarh News : चाकू की नोक पर युवकों को अगवा कर PhonePe से उड़ाए लाखों रुपए....

डोंगरगढ़ । Dongargarh News : तकनीक के दौर में अब अपराधी भी हाईटेक हो गए हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला डोंगरगढ़ में सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो युवकों का अपहरण कर लिया और फिर डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 5 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया। घटना कालका पारा निवासी असगर खान और उसके एक साथी के साथ हुई, जो रात में कहीं से लौट रहे थे।

Dongargarh News : इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, चाकू दिखाकर सुनसान इलाके में ले गए और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने असगर खान के PhonePe ऐप से जबरन उनके बैंक अकाउंट से 1.05 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान मारपीट की कोशिश भी की गई, लेकिन दोनों युवक मौका पाकर किसी तरह वहां से भाग निकले और सीधे थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Dongargarh News

थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *