Video Viral : बिजली कटौती से तंग लोगों का अनोखा विरोध, लाइनमैन को पहनाई माला…वीडियो वायरल

Parivesh
Video Viral : बिजली कटौती से तंग लोगों का अनोखा विरोध

ग्वालियर। Video Viral :  खुद को स्मार्ट सिटी कहलाने वाला ग्वालियर इन दिनों बिजली संकट से बेहाल है। थाटीपुर, नेहरू कॉलोनी और मधुवन कॉलोनी जैसे पॉश इलाकों में रात 12:30 से सुबह 7 बजे तक बिजली गुल रहने से लोग इस कदर परेशान हो गए कि अब अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज करा रहे हैं।

 Video Viral : बीती रात बिजली नहीं आने से नींद से परेशान लोग सुबह लाइनमैन के पास पहुंचे और उसे माला पहनाकर ‘सम्मानित’ किया। गुस्से से भरे लोगों ने कहा, “जिम्मेदार अफसर तो मिलते नहीं, सोचा लाइनमैन को ही धन्यवाद दे दें कि उसने हमें सारी रात टॉर्च और गर्मी में काटने का मौका दिया।”

लोगों का कहना है कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी तो कहलाता है, लेकिन हकीकत में गांव से भी बदतर हालात हैं। न समय पर बिजली मिलती है, न कोई सुनवाई। रोजाना घंटों की अघोषित बिजली कटौती ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है।

इस अनोखे विरोध से शहर में बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर स्मार्ट सिटी में भी इतनी बदहाली क्यों? क्या जिम्मेदार विभाग सिर्फ प्रचार तक ही सीमित रह गया है?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *