Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Viral News : यूनिवर्सिटी परीक्षा में खुलेआम सामूहिक नकल, 700 रुपये...

Gwalior Viral News : यूनिवर्सिटी परीक्षा में खुलेआम सामूहिक नकल, 700 रुपये में नकल का सौदा, वीडियो वायरल

Gwalior Viral News : यूनिवर्सिटी परीक्षा में खुलेआम सामूहिक नकल
Gwalior Viral News : यूनिवर्सिटी परीक्षा में खुलेआम सामूहिक नकल

ग्वालियर। Gwalior Viral News :  जिले के घाटीगांव स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र से महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी की MSW और BSW परीक्षाओं में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्र मोबाइल, पर्चियों और सीरीजों की मदद से खुलेआम नकल करते दिखाई दे रहे हैं।

Gwalior Viral News : परीक्षा कक्ष में न तो कोई निगरानी नजर आ रही है और न ही प्रशासनिक सख्ती। छात्रों से प्रति व्यक्ति 700 रुपये लेकर नकल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ऐसा आरोप भी सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि परीक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सेंटर पर शिक्षकों या पर्यवेक्षकों की उपस्थिति भी बेहद संदेहास्पद है।

बड़ा सवाल यह है कि क्या यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन को इस धांधली की भनक नहीं थी, या सब कुछ जानबूझकर नजरअंदाज किया गया? अब तक इस मामले में न तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही शिक्षा विभाग ने। यह मामला एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here