CG BIG NEWS : पूर्व जनप्रतिनिधि के भाई की जंगल में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

VIKASH KHALKHO

CG BIG NEWS  : रायगढ़ : लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा के जंगल में मिली है। यह सनसनीखेज मामला बुधवार को तब सामने आया जब ग्रामीणों ने जंगल में एक सड़ी-गली हालत में लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Read More : जबलपुर भाजपा नेता पर दैहिक शोषण और जबरन जिस्मफरोशी के गंभीर आरोप, पीड़िता ने SP कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

जयपाल सिंह 7 जुलाई से लापता थे। उस दिन वे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद से अचानक गायब हो गए थे। उनके अचानक लापता होने से पूरे परिवार में बेचैनी का माहौल था। खोजबीन के कई प्रयासों और पुलिस की टीमें लगाने के बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

जयपाल के बड़े भाई और लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने भाई का सुराग देने वाले को ₹21,000 का इनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद कोई सूचना नहीं मिल सकी थी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है? लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी नाराजगी है।

Read More : लखनऊ पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हत्या की आशंका को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जयपाल सिंह के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।

यह मामला अब एक हाई-प्रोफाइल क्रिमिनल केस बन चुका है, जिसकी गूंज राज्य स्तर तक जा सकती है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *