Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking : कोरोना वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान….

CG Breaking : कोरोना वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान….

रायपुर। CG Breaking : देशभर में कोरोना के नए वैरियंट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राहत भरा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अभी तक कोरोना के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है, लेकिन तीनों की हालत सामान्य है। मंत्री ने कहा कि राज्य में बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, और सरकार किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

 CG Breaking : वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री जायसवाल ने केंद्र द्वारा घोषित MSP में बढ़ोतरी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान की एमएसपी में 70 रुपये की बढ़ोतरी कर छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मोटे और पतले धान की कीमत अब 2370 से 2390 रुपये प्रति क्विंटल तक कर दी गई है। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान करती रहेगी।

इसके अलावा बीपीएल राशन कार्डधारकों को तीन माह का चावल एक साथ दिए जाने के निर्णय पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कार्डधारकों को भी इस दायरे में शामिल किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here