CG ACCIDENT : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे का एक दुखद मामला सामने आया है। बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े कुछ ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग के मझगवां गांव के पास हुई।
CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, MG Hector कार काफी तेज गति से आ रही थी और चालक नशे की स्थिति में था। नियंत्रण खोने के कारण कार ने ग्रामीणों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार चालक को पकड़ा और उसे समझाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी चालक तथा घायल मां-बेटी को अस्पताल भेजा। गंभीर हालत में महिला और बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पेंड्रा थाना और यातायात पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











