Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर से करीब 350 भक्तगण सकुशल लौटे बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन करके ,ना बड़ी-बड़ी खाई और ना पर्वतों का डर ,बस एक ही नारा जय हो बाबा बर्फानी की, जयकारे लगाते हुए पहलगाम से होते हुए बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकुशल लौटे ।
Burhanpur News:बुरहानपुर पहुंचे अमरनाथ यात्रियों ने सुनाई अपनी वीरगाथा और कहा बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद ना कोई डर ना कोई भय रहता है ,यह लगभग 27 वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं, तो वही बाबा बर्फानी की यात्रा के दौरान नि:शुल्क लंगर को देख और बाबा के दर्शन के बाद बुरहानपुर लौटने पर सभी ने मिलकर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।
Burhanpur News: जिसमें कई क्विंटल डाल-बाटी (बाफले) जलेबी और स्वादिष्ट सब्जियां ,चटनी -अचार का भंडारा कर अपने आप को बाबा बर्फानी के दर्शन कर धन्यवाद रहे हैं वही यात्री जयंत मुंशी का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद भी बुरहानपुर के 350 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हमें पूर्णता निर्भय होकर बाबा बर्फानी की प्रेरणा से यात्रा पर निकल पड़े थे और बाबा बर्फानी के दर्शन कर हम धन्य हुए।













