Bilaspur Suicide Case : बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से राजकिशोर नगर स्थित उसके परिवार में गहरा मातम पसर गया है और इलाके में सनसनी फैल गई है।
Bilaspur Suicide Case : आधी रात को हुआ हादसा
मृतका की पहचान अदिति के रूप में हुई है, जो राजकिशोर नगर की निवासी थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब डेढ़ बजे अदिति अपने घर के नीचे वाले कमरे में अपनी बड़ी बहन के साथ पढ़ाई कर रही थी। अचानक वह कमरे से बाहर निकली और तेज रफ्तार से दौड़ती हुई घर से बाहर चली गई।
READ MORE : Bilaspur Crime News : चरित्र शंका में पति ने टंगिया से किया हमला, अस्पताल में पत्नी की मौत..
अदिति की बड़ी बहन ने उसे रोकने का प्रयास किया और उसके पीछे दौड़ी, लेकिन वह तब तक अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुँच चुकी थी। बहन के सामने ही अदिति ने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
रेस्क्यू के बाद मिला शव
घटना देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और बच्ची की खोज शुरू की, लेकिन वह नहीं मिल पाई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया।
मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक क्या हुआ। जब ऊपर के कमरे में वे और उनकी पत्नी आराम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
READ MORE : Bilaspur News : थाने में ब्लैकमेलिंग का खेल जोरों पर, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया ज़हर …पढ़े पूरी खबर
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। छात्रा द्वारा उठाए गए इस भयावह कदम के पीछे के अज्ञात कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।











