बिलासपुर। न्यायधानी कहे जाने वाला बिलासपुर अब सिर्फ कानून और न्याय का केंद्र नहीं, बल्कि अपराधों के नए हॉटस्पॉट के रूप में भी सामने आ रहा है। बीते दिन शहर में दो चौंकाने वाले मामले सामने आए, जिसने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
पहला मामला ऑनलाइन ठगी से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी की गई। ठगी का तरीका बेहद पेचीदा था, जिसे अंजाम देने वाले अभी फरार हैं, मगर साइबर सेल उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
दूसरे मामले में पुलिस ने एक ऐसे ड्रग डीलर को गिरफ़्तार किया, जो नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर नशीले पदार्थ शहर में सप्लाई कर रहा था। इसी गिरोह ने हाल ही में एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इन दोनों मामलों से साफ है कि बिलासपुर अब ऑनलाइन फ्रॉड और ड्रग माफिया की गिरफ्त में आता जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच तेज कर दी है और कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।













