इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या….

Parivesh

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैपिटल यहूदी म्यूजियम के बाहर बुधवार रात गोलीबारी की घटना हुई। इस हमले में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पीड़ित हाल ही में सगाई कर चुके थे और जल्द शादी करने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला रात करीब 9:05 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6:35 बजे) हुआ। संदिग्ध हमलावर ने “फ्री फिलिस्तीन” के नारे लगाते हुए दोनों को बेहद नजदीक से गोली मारी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 30 वर्षीय एलियास रॉड्रिगेज के रूप में हुई है, जो शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान भी वह फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाज़ी कर रहा था।

घटना के बाद वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इजराइली दूतावास ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ दो लोगों पर नहीं, बल्कि शांति और कूटनीति की भावना पर हमला है।

फिलहाल एफबीआई और स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना अमेरिका में बढ़ती इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष से जुड़ी हिंसक घटनाओं पर चिंता बढ़ा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *