Bijapur News: बीजापुर : जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजापुर कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गांजा और भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Bijapur News: पुलिस के अनुसार, जिले को अपराध मुक्त बनाने और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से मादक पदार्थ बरामद किए गए। अटल आवास और विजय नगर इलाके में की गई रेड के दौरान आरोपियों के पास से गांजा और बड़ी संख्या में नशीली टेबलेट जब्त की गईं।
Bijapur News: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार के निर्देशन में की गई। कोतवाली पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
Bijapur News: गिरफ्तार आरोपियों में विजय नगर निवासी पापैया गोनेट (उम्र 47 वर्ष) के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया, जबकि अटल आवास निवासी सहजान खान (उम्र 30 वर्ष) के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां मिली हैं।
Bijapur News: दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।













