Shajapur Police Operation : लालघाटी पुलिस ने हाईवे लूट का किया भंडाफोड़…

0
90
Shajapur Police Operation
Shajapur Police Operation

Shajapur Police Operation : शाजापुर। लालघाटी पुलिस ने हाईवे पर नागा साधू बनकर की गई लूट का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 नवंबर 2025 को भेरुडूंगरी इलाके में हुई लूट की घटना के सिलसिले में की गई। पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्री गोपालसिंह चौहान की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी।

Shajapur Police Operation : पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत, कुण्डली और मुरथल क्षेत्रों में आरोपियों का पीछा किया। 18 नवंबर 2025 को सुनेरा क्षेत्र में दबिश देकर तीन आरोपियों—सावन उर्फ गोगा नाथ (19), विक्की नाथ उर्फ टिल्लु (22), नीरज नाथ (32)—को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको कार HR10AU6999, सोने की रिंग, अंगूठी, बाली, मंगलसूत्र का पेंडल और 10 सोने के पारे सहित कुल 5,88,000 रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया।

READ MORE : Land Mafia : पूर्व सीएसपी विवाद में नया मोड़: साक्षी ज्वेलर्स संचालक खुद निकले भूमाफिया, बहनोई ने लगाया करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप…

पूछताछ में आरोपियों ने देवास में इसी प्रकार की लूट की वारदात को भी स्वीकार किया। एक अन्य आरोपी सनी वाल्मीकि अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना लालघाटी और जिला शाजापुर की साइबर टीम समेत कई पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here