Rewa Voter Verification : मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण जारी, बीएलओ निलंबित, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी…

Parivesh
Rewa Voter Verification

Rewa Voter Verification : रीवा। जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य जोरों पर है। इस दौरान एसआईआर में लापरवाही पाए जाने पर एक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया है कि मतदाता सूची के इस विशेष कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rewa Voter Verification : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने रीवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन मतदान केंद्र क्रमांक 82 में बीएलओ मधु गुप्ता से जानकारी ली गई। बीएलओ ने गणना पत्रक के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दी, जबकि मतदाताओं ने कार्य न करने और गणना पत्रक वितरित न करने की शिकायत की। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने बीएलओ को निलंबित कर दिया।

READ MORE : Land Mafia : पूर्व सीएसपी विवाद में नया मोड़: साक्षी ज्वेलर्स संचालक खुद निकले भूमाफिया, बहनोई ने लगाया करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप…

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। अब तक मतदाताओं से 2,60,065 गणना पत्रक प्राप्त कर डिजिटाइज किया जा चुका है। प्रतिभा पाल ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर गणना पत्रक संकलित करें और तय समय सीमा में कार्य पूरा करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *