Leopard Movement : भोपाल के मुगलिया हाट गांव में तेंदुए की आहट, वन विभाग अलर्ट मोड पर

Rahul Goshwami
मुगलिया हाट गांव में तेंदुए की आहट

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ग्रामीण इलाके में तेंदुए की आहट से हड़कंप मच गया है। जनपद फंदा ब्लॉक की मुगलिया हॉट ग्राम पंचायत में तेंदुए के मूवमेंट की सूचना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव के समीप घना जंगल होने के कारण वन्यजीवों की आवाजाही पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन खेतों तक तेंदुए के पहुंचने की खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

खेतों तक पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक तेंदुआ गांव के पास स्थित खेतों में घूमता नजर आया। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसके मूवमेंट की तस्वीरें भी खींचीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद इलाके में डर और सतर्कता दोनों बढ़ गई है।

Read More : GST अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) को लेकर बड़ा अपडेट! रायपुर और भोपाल बेंच के लिए सदस्यों की पोस्टिंग तय

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग

तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की डिवीजन टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने गांव और आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक तेंदुए की प्रत्यक्ष मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

रेस्क्यू टीम कर रही लगातार सर्च

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ड्रोन, ट्रैकिंग और पैदल गश्त के जरिए तेंदुए की तलाश कर रही है। ग्रामीणों को रात के समय घर से बाहर न निकलने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।

परवलिया सड़क थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के मुगलिया हाट गांव से जुड़ा है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *