A fraud of 10 crore : बुरहानपुर में 10 करोड़ का फर्जीवाड़ा : पॉश कॉलोनी में नकली चाय पैकिंग यूनिट का भंडाफोड़, हर्जाने की तैयारी

VIKASH KHALKHO

A fraud of 10 crore : बुरहानपुर। बुरहानपुर की पॉश इंदिरा कॉलोनी में एक बड़े उपभोक्ता धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग इंदौर के संभागीय उड़न दस्ते ने आज एक अवैध चाय पत्ती पैकिंग यूनिट पर छापा मारकर लाखों रुपए के नकली माल का खुलासा किया। यह कार्रवाई भोपाल स्थित खाद्य विभाग के निर्देश पर की गई, जिसने पूरे जिले में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

A fraud of 10 crore यह मामला तब सामने आया जब इंदौर की एक प्रतिष्ठित चाय पत्ती पैकेजिंग फर्म को ग्राहकों से लगातार शिकायतें मिलने लगीं कि उनके ब्रांड की चाय पत्ती की गुणवत्ता बेहद निम्न है। कंपनी ने अपनी जांच में पाया कि उनके ब्रांड से मिलती-जुलती पैकिंग तैयार कर नकली और घटिया चाय पत्ती बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही है। जांच में यह फर्जीवाड़ा बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी स्थित एक यूनिट से संचालित होता पाया गया, जो खरगोन सहित कई अन्य बाजारों में सप्लाई कर रहा था।

A fraud of 10 crore शिकायत मिलने के तुरंत बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और संभागीय उड़न दस्ते ने बुरहानपुर पहुंचकर छापेमारी की। मौके से टीम ने बड़ी मात्रा में पैकिंग मटेरियल, मिलते-जुलते ब्रांडिंग वाले पैकेट और नकली चाय पत्ती बरामद की। संभागीय प्रभारी एच एल आवासीय ने बताया कि टीम ने मौके से कई सैंपल लिए हैं और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिकायतकर्ता फर्म ने भारी आर्थिक क्षति और ब्रांड की गुडविल को हुए नुकसान के चलते एक बड़ा कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। शिकायतकर्ता के वकील के अनुसार, यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो यूनिट पर 3 लाख रुपए तक का जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही फर्म कोर्ट में 10 करोड़ रुपए के हर्जाने का दावा करने की तैयारी कर रही है।

A fraud of 10 crore शिकायतकर्ता फर्म के प्रतिनिधि हनी खत्री ने बताया कि इस फर्जीवाड़े से उनके ब्रांड की विश्वसनीयता को गहरा धक्का लगा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह एक गंभीर उपभोक्ता धोखाधड़ी है और जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। इस छापेमारी ने अवैध रूप से नकली सामान बनाकर मुनाफा कमाने वाले तत्वों को एक सख्त संदेश दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *