Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain में MedCity College का निर्माण तेज़ी से जारी, CM मोहन यादव...

Ujjain में MedCity College का निर्माण तेज़ी से जारी, CM मोहन यादव और जे.पी. नड्डा ने किया निरीक्षण

CM MOHAN-JP NADDA
उज्जैन में मेडिसिटी मेडिकल

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम तेजी से आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना के अनुरूप मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज़ गति से जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने निर्माणाधीन परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निर्माण प्रगति की ली विस्तृत जानकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग 25 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी तेजी से काम कर रही है।

गुणवत्ता और गति पर जताया संतोष

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण में लगे कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और कर्मचारियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय में परियोजना पूरी की जाए।

उज्जैन को मिलेगा स्वास्थ्य और शिक्षा का बड़ा केंद्र

नेताओं ने कहा कि मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से उज्जैन में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और मरीजों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह मेडिकल कॉलेज उज्जैन और आसपास के जिलों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here