Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Raipur

Bihar Assembly Election Voting: दोपहर 1 बजे तक 44% वोटिंग, छपरा में CPM विधायक पर जानलेवा हमला, दानापुर में EVM मशीन खराब

Bihar Assembly Election Voting/पटना: जहां आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से जारी है। वहीं चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के तहत दोपहर 1 बजे तक राज्य में 44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। इस बीच, मतदान प्रक्रिया के दौरान कई हिंसक घटनाएँ और राजनीतिक विवाद सामने आए हैं।

छपरा में विधायक पर जानलेवा हमला और ईवीएम की समस्या
ख़बरों की मानें तो आज प्रथम चरण के मतदान के दौरान, छपरा के मांझी विधायक और सी.पी.एम. प्रत्याशी डॉक्टर सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर बनवार और जैतपुर में जानलेवा हमला हो गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गनीमत रही कि विधायक सुरक्षित रहे।

Read More: Bihar elections : मंत्री राकेश सिंह का भरोसा, मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी बिहार में

वहीं इसके अतिरिक्त, महुआ में ईवीएम का फोटो लेते हुए एक मतदाता को गिरफ्तार किया गया है। तो पटना के दानापुर स्थित बूथ संख्या 65 पर ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग बाधित हो गई है, जिसे सुधारने के लिए चुनाव आयोग की टीम जुटी हुई है।

RJD के आरोप पर EC का जोरदार खंडन
इधर मतदान की धीमी गति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने गंभीर आरोप लगाए। RJD ने बूथ कैप्चरिंग की बात करते हुए कहा कि बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है और जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है। RJD ने चुनाव आयोग से जल्द कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग ने तुरंत जवाब देते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया। EC ने स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों पर मतदान सही तरीके से चल रहा है और मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है।

Read More: Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के बीच छठ पर दो रंग : खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का अनूठा जनसंपर्क…

पीएम मोदी की जनसभा और पहले चरण का मतदान
इन सबके बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के फरबिजगंज पहुंचे और हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद के शासन में सारा काम जीरो हुआ और “सब कुछ निल बटे सन्नाटा…” रहा।

जानकारी दें कि, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान भी हो रहा है, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी भी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। दरभंगा में बुरखे में आईं महिलाओं की पहचान की जा रही है, जिसके लिए आंगनवाड़ी की महिलाओं को तैनात किया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds