Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Cyber Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 47...

Bhopal Cyber Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 47 लाख की ठगी…

Bhopal Cyber Fraud : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर साइबर फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैरागढ़ इलाके में रहने वाले कारोबारी दीवाल गोस्वामी से ठगों ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर करीब 47 लाख रुपए हड़प लिए। घटना की शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Cyber Fraud : जानकारी के अनुसार, ठगों ने कारोबारी को पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर “5 Max App” के माध्यम से इन्वेस्टमेंट करने का लालच दिया। ग्रुप में झूठे स्क्रीनशॉट और फर्जी मुनाफे के आंकड़े दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद कारोबारी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाते से अलग-अलग किस्तों में ठगों के बताए खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए।

READ MORE : Bhopal News : नगर निगम कर्मियों की गुंडागर्दी, कचरे को लेकर विवाद के बाद दुकानदार को जमकर पीटा…

जब कारोबारी ने मुनाफा निकालने की कोशिश की तो ऐप अचानक बंद हो गया और सभी नंबर स्विच ऑफ पाए गए। तब जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल टीम ठगों के बैंक खातों की ट्रांजैक्शन डिटेल और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में ठगों के विदेशी सर्वर और फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

READ MORE : MP Bhopal News : कार्बाइड गन पर बैन, उल्लंघन पर होगी जेल….आदेश जारी

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप या इन्वेस्टमेंट ग्रुप में पैसे लगाने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here