Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal News : नगर निगम कर्मियों की गुंडागर्दी, कचरे को लेकर विवाद...

Bhopal News : नगर निगम कर्मियों की गुंडागर्दी, कचरे को लेकर विवाद के बाद दुकानदार को जमकर पीटा…

0
124
Bhopal News
Bhopal News

Bhopal News : भोपाल: राजधानी भोपाल में नगर निगम के सफाई कर्मियों की कथित गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। दीपावली की पूजा कर लौट रहे एक दुकानदार का कचरा फेंकने को लेकर सफाई कर्मी से विवाद हो गया, जिसके बाद सफाईकर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Bhopal News : क्या है मामला?

  • यह घटना एमपी नगर जोन-1 की है।
  • जानकारी के अनुसार, दुकानदार का कचरे को लेकर सफाईकर्मी अनस से विवाद हुआ था।

READ MORE : MP News : किन्नरों को फिनाइल पिलाने और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 हजारी इनामी गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

  • विवाद बढ़ने पर सफाईकर्मी अनस ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की।
  • मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया।

READ MORE : Rewa News : पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू, आईजी ने ली बैठक, कोरेक्स तस्करों की संपत्ति होगी जब्त…

इस मामले में पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर एमपी नगर थाना पुलिस ने संबंधित सफाई कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। निगम कर्मियों द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में आक्रोश है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here