Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore MP News : किन्नरों को फिनाइल पिलाने और मारपीट के मामले...

MP News : किन्नरों को फिनाइल पिलाने और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 हजारी इनामी गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

0
104

MP News : इंदौर : इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किन्नर समाज से जुड़े एक विवादित प्रकरण में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजा हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कुछ दिन पहले का है, जब समाज के कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को फिनाइल पिलाने और उसके साथ मारपीट करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

MP News : घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इनमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन आरोपी— राजा हाशमी, अक्षय कुमायूं और पंकज जैन— फरार थे। डीसीपी जोन ने इन तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने की बात कही थी।

MP News : पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान तकनीकी जानकारी और मुखबिर की मदद से पुलिस को राजा हाशमी की लोकेशन गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को उसके बहनोई के घर से गिरफ्तार कर लिया।

MP Newsगिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर इंदौर लाया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है, ताकि पूरे मामले की विस्तृत पूछताछ की जा सके।

फिलहाल अन्य दो आरोपी— अक्षय कुमायूं और पंकज जैन— अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

MP Newsएडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और सभी संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी दोनों आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।

Share The News
Previous articleJabalpur News : दो बच्चों की मौत पर कांग्रेस का धरना…
Next articleCG News : सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…..
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here